फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कंबाइन मशीनों में एसएमएस लगाना अनिवार्य

Wed, 01 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद । कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने कहा कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी निर्देशानुसार धान की कटाई करने वाली कंबाइन मशीनों में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगा होना अनिवार्य है। बोर्ड ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित मशीन मलिक के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। बोर्ड ने किसानों एवं कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों से अपील की है किइस निर्णय का पालन करें और हरियाणा को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


ये हैं एसएमएस के लाभ

किसानों को एसएमएस लगवाने पर राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है, पराली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खेत में समान रूप से फैला देता है। इससे गेहूूं एवं अन्य अगली फसलों की बुआई बिना पराली जलाए आसानी से की जा सकती है, वायु प्रदूषण, स्वास्थ्य हानियों एवं सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आती है, मिट्टी की नमी एवं उर्वरता संरक्षित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें