फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसएमओ ने जांची अस्पताल की व्यवस्था, कई जगह मिली गंदगी और लटकते तार

Thu, 21 Nov 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की टंकी का निरीक्षण करते हुए एसएमओ डॉ.बुधराम
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल का वीरवार दोपहर को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधराम ने टीम के साथ निरीक्षण किया। एसएमओ और आरएमओ ने खुद छत पर जाकर पानी की टंकी जांची। इसके अलावा वार्डों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर सफाई नहीं मिली और बिजली के तार लटकते मिले। यहां तक कई कर्मचारी बिना वर्दी ड्यूटी करते मिले। एसएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और चेतावनी देकर छोड़ा। डॉ. बुधराम के साथ डॉ. गुंजन बंसल, आरएमओ डॉ. राशिद भी निरीक्षण करने के लिए वार्डों में पहुंचे। वार्डों में कई जगह बिजली के तार लटकते मिले। इस पर इलेक्ट्रिशियन को मौके पर बुलाकर तार ठीक करने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम ने छत पर पहुंचकर खुद पानी की टंकी जांची, हालांकि उसमें सफाई मिली। टीम को परिसर में कई जगह गंदगी मिली। इसको लेकर सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि जो भी जिम्मेदार कर्मचारी है उससे स्पष्टीकरण लिया जाए। टीम ने लैब का भी निरीक्षण किया और फिर डेंगू वार्ड में व्यवस्था जांची। एसएमओ को कई कर्मचारी बिना वर्दी मिले। इस पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ड्यूटी पर जो भी ड्रेस कोड है उसके नियमों का पालन करें। अगर कोई बिना वर्दी मिलेगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- कायाकल्प अवॉर्ड बाहर हो चुका अस्पताल
कायाकल्प अवॉर्ड योजना को लेकर नागरिक अस्पताल का भिवानी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई। इस रिपोर्ट के बाद अस्पताल योजना से बाहर हो गया है। निरीक्षण में अस्पताल को कम से कम 70 अंक लेने जरूरी थे। निरीक्षण के दौरान टीम को भी कई जगह पर बिजली के तार लटकते हुए मिले थे और इमरजेंसी में तैनात स्टाफ नर्स सवालों का जवाब नहीं दे पाई थीं।
- अस्पताल में रोजाना होती है 800 मरीजों की ओपीडी
नागरिक अस्पताल में रोजाना 750 से 800 मरीजों की ओपीडी होती है। जिसमें नेत्र रोग, मनोचिकित्सक, ईएनटी, टीबी रोग, कंसलटेंट, दंत रोग, चर्म रोग, शिशु रोग और महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शामिल है। इसके अलावा इमरजेंसी और महिला और पुरुष वार्ड में मरीज भी दाखिल हैं।
- जिला आरंभिक हस्तक्षेप केंद्र दोबारा होगा अस्पताल में शिफ्ट
नर्सिंग हॉस्टल में चल रहे जिला आरंभिक हस्तक्षेप केंद्र को दोबारा से नागरिक अस्पताल के भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है। इसको लेकर एसएमओ ने निरीक्षण किया। केंद्र पहले दूसरी मंजिल पर ये चल रहा था, जिसे कोविड में दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था। उसका लाभ पूरी तरह से न मिलने के कारण दोबारा उसी जगह पर शिफ्ट करने की तैयारी है।
नागरिक अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया है। पानी की पाइप लाइन लीक मिली है उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली, इसको लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को भी ड्रेस कोड में आने के भी निर्देश दिए गए है। अस्पताल का दोबारा से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें