फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उठान धीमा, मंडियों में पड़ा 2.28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की बोरियां और ढेरियां

Wed, 19 Apr 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले की अनाज मंडियों में गेहूं का उठान कार्य धीमी गति से चलने के कारण अनाज मंडियां व खरीद केंद्र गेहूं की बोरियों व ढेरियों से अट गए हैं। कई स्थानों पर अनाज मंडियों में जाम जैसी स्थिति बन गई है और किसानों को गेहूं उतारने के लिए जगह नहीं मिल रही है। दो लाख 28 हजार 612 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में अभी भी पड़ा है।
विज्ञापन

भयंकर गर्मी में किसान अपनी फसल लेकर मंडियों के बाहर खड़े रहते हैं और काफी समय बाद उनका नंबर आता है। फतेहाबाद जिले की सभी मंडियों व खरीद केंद्रों में अब तक तीन लाख सात हजार 395 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। अब तक केवल 78 हजार 783 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हो पाया है। दो लाख 28 हजार 612 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में अभी भी पड़ा है। उठान प्रक्रिया ना के बराबर चल रही है, जिसका खामियाजा किसानों व आढ़तियों को भुगतना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसान और भी परेशान दिखाई दे रहे हैं।
जिला की मंडियों में अब तक 18 हजार 429 किसानों की तीन लाख 7 हजार 395 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3900 किसानों की 68 हजार 513 मीट्रिक टन, हैफेड ने 7677 किसानों की एक लाख 42 हजार 858 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 2984 किसानों की 61 हजार 530 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 3868 किसानों की 34 हजार 494 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। जिला में अब तक 78 हजार 783 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया गया है, जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 20 हजार 420 मीट्रिक टन, हैफेड ने 31 हजार 267 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 14 हजार 404 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 12 हजार 692 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया है।
विज्ञापन


जिले की अनाज मंडियों में इस बार उठान का ठेका देरी से होने के कारण थोड़ी परेशानी आई है, लेकिन अब उठान का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूरा उठान हो जाएगा।
विज्ञापन

-विनीत जैन, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें