फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद की सरसों मंडी में हालात हुए खराब, किसानों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

Wed, 19 Apr 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की सरसों मंडी में सरसों झारता मजदूर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में पहली बार बनी सरसों मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां पर लगे वाटर कूलर में पानी नहीं आ रहा, जिस कारण किसानों को अपने स्तर पर कैंपर भरकर लाने पड़ रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सरसों की खरीद भी समय पर नहीं हो रही। भयंकर गर्मी में वह तीन से चार दिनों से अनाज मंडी में बैठे हैं, लेकिन उनको कोई सुविधा नहीं मिल रही है। मंडी में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं और खाना भी उनको घर से मंगवाना पड़ रहा है। जिले में अब तक 63 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

पहले फतेहाबाद जिले में भूना व भट्टूकलां मंडी ही सरसों की खरीद के लिए अधिकृत थी। फतेहाबाद के किसानों को अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए भूना व भट्टूकलां जाना पड़ता था। इस बार सरकार ने फतेहाबाद की अनाज मंडी को भी सरसों की खरीद के लिए अधिकृत कर दिया। 15 मार्च से सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद के आदेश दिए थे। सरसों को नैफेड ने हैफेड के माध्यम से खरीदना था। हैफेड ने भी इसके लिए कोऑपरेटिव सोसायटी को अधिकृत करके उसके माध्यम से सरसों की खरीद आरंभ की थी। पहले हैफेड ने किसानों की सरसों की कॉमर्शियल खरीद की, लेकिन जब सरकार ने एमएसपी पर सरसों की खरीद के आदेश दिए तो हैफेड पीछे हटना शुरू हो गया।
अनाज मंडी में आए किसान ओम कुमार, भोडियाखेड़ा के दिनेश गढ़वाल, हरिसिंह भादू, धांगड़ के रायसिंह ने बताया कि मार्केट कमेटी कर्मचारियों के क्वार्टर साइड में सरसों मंडी बनाई गई है, लेकिन उनको यहां कोई सुविधा नहीं मिल रही है। अलग सरसों मंडी को बना दी गई, लेकिन सुविधा के नाम पर उनको कुछ नहीं मिल रहा है। वह पिछले तीन चार दिनों से मंडी में बैठे हैं, लेकिन उनकी सरसों को नहीं खरीदा जा रहा है। उनको पीने के पानी से लेकर भोजन तक का प्रबंध स्वयं करना पड़ रहा है और भीषण गर्मी व रात के समय मंडी में बैठकर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। उनका आरोप था कि प्राइवेट तौर पर ठेकेदार उन किसानों की फसल खरीद रहे हैं, जो उनके चहेते हैं। उनको लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब तक हुई 67 क्विंटल सरसों की खरीद
फतेहाबाद जिले में अबतक 67 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इसमें से हैफेड ने 34 हजार 650 क्विंटल व निजी तौर 32 हजार 608 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। अभी भी मंडियों में 700 क्विंटल के करीब सरसों पड़ी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की सरसों मंडी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। पीने के पानी का प्रबंध हो गया है और सफाई के आदेश दे दिए गए हैं।
-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें