फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 6 बिजली उपकेंद्र हुए शुरू, गर्मी सीजन तक चार और मिलेंगे

Sat, 22 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
एमपी रोही में शुरू किया गया बिजली उपकेंद्र। स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बिजली निगम की ओर से 10 नए उपकेंद्रों में से 6 को शुरू कर दिया है। करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करके इन परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। इनके शुरू होने से 70 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

फिलहाल चार उपकेंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। उम्मीद है कि गर्मी सीजन आने से पहले इन उपकेंद्रों को शुरू कर दिया जाएगा। इन नए उपकेंद्रों के शुरू होने से जिले की कुल बिजली क्षमता में 72.5 एमवीए की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ी हुई क्षमता के कारण अब कई गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही है।
इनके शुरू होने से गर्मी के मौसम में होने वाली लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। जगमग योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में इनका निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

-

शुरू हुए और निर्माणाधीन उपकेंद्रों की स्थिति

नए उपकेंद्रों में से माजरा 12.5 एमवीए, जाखनदादी 10 एमवीए, झलनिया 10 एमवीए, एमपी रोही 10 एमवीए, और बाड़ा 10 एमवीए सहित कुल 6 उपकेंद्र चालू हो चुके हैं। इन केंद्रों के साथ लगते चार या पांच गांवों का इनसे वितरण किया जा रहा है। वहीं, शेष 4 उपकेंद्रों पर काम तेजी से जारी है। गांव ढांड, हंसगा, दौलतपुर उकलाना और नकटा 10 एमवीए में बिजली केंद्र के निर्माण का काम प्रगति पर है।
-
तकनीकी त्रुटियों में होगी कमी
इन नए उपकेंद्रों के चालू होने से ग्रामीणों को बेहतर बिजली मिल रही है। वहीं कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं का भी प्रभावी ढंग से समाधान हो रहा है। लाइनों की लंबाई कम होने से फाल्ट ढूंढने और तकनीकी खराबी को दूर करने में भी कम समय लग रहा है।

:: जिले में 10 उपकेंद्र बनाए गए हैं इनमें से शेष 4 उपकेंद्रों का काम भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि बिजली की सुविधा में वृद्धि हो सके और पूरी क्षमता का लाभ उठाया जा सके।
विज्ञापन

-ब्रह्मदत्त जेई, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें