फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ड्यूटी से छह कर्मचारी मिले गैर हाजिर, 210 कार्यों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया

विज्ञापन
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर जांचते हुए अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार और एसडीएम राजेश कुमार की टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को निरीक्षण के दौरान छह कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। टीम ने करीब पांच घंटे तक कार्यालय में रिकॉर्ड जांचा। इसके बाद अप्रैल से अब तक के 210 मरम्मत कार्यों के रिकॉर्ड को कब्जे में लिया। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पास किए गए बिलों को भी जांच के लिए कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

टीम की इस कार्रवाई के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची रही। दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार टीम को जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद कार्यालय में गड़बड़ी और अधिकारियों व कर्मचारियों के गैर हाजिर रहने की शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते बुधवार सुबह एसडीएम राजेश कुमार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के एसआई कुलदीप, एएसआई सुरेंद्र, रामफल ने टीम के साथ सुबह छापा मारा। टीम ने एक्सईएन कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर जांचा। इस दौरान स्थायी कर्मचारी अकाउंट ब्रांच की सहायक अंजू रानी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेंद्र, हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों में अकाउंट ब्रांच से डाटा एंट्री ऑपरेटर लक्ष्य, ड्राइंग ब्रांच से सुनील कुमार, सेठी कुमार, रिकॉर्ड कीपर सुमित कुमार गैर हाजिर मिले। गैर हाजिर मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पास बिलों का रिकॉर्ड भी जांचा
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय द्वारा करवाए गए मरम्मत के करीब 210 कार्यों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। टीम ने अप्रैल माह से लेकर अब तक पास किए गए बिलों का रिकॉर्ड भी जांचा और कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


सीएम विंडो की शिकायतों का रिकॉर्ड जांचा
टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग की सीएम विंडो शिकायतों का रिकॉर्ड भी जांचा है। सीएम विंडो में आई शिकायतों के रिकॉर्ड को भी कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि सात सीएम विंडो शिकायतें पेंडिंग है जिनका समाधान नहीं हुआ है।

गड़बड़ी को लेकर सुर्खियों में रह चुका है जनस्वास्थ्य विभाग
जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद कार्यालय गड़बड़झाले को लेकर पिछले पांच सालों से सुर्खियों में आ रहा है। यहां के तत्कालीन एसडीओ और जेई पर गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा पिछले दिनों रिश्वत मामले में भी तत्कालीन एसडीओ सुर्खियों में आए थे।

जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में अनियमितताओं को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया गया है। जांच के दौरान 6 कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। गैर हाजिर मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसडीएम, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें