फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिविर में आईं छह शिकायतें, दो का माैके पर किया गया निपटारा

विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सभागार में नागरिकों की समस्याएं सुनते नगराधीश गौरव गुप्ता।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगराधीश गौरव गुप्ता ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का निवारण तुरंत करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक आसानी से पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




बुधवार को समाधान शिविर में 6 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 2 शिकायतों का निपटान किया गया जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो और प्रशासन की कार्यशैली पारदर्शी व जनहितकारी बनी रहे।



सीटीएम ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें नागरिक अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद स्थापित कर शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। नगराधीश ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में समाधान शिविरों में भाग लें और अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान किया जा सके। इस अवसर पर डीएसपी जगदीश काजला, डीडीपीओ अनूप सिंह, एसडीओ गजेंद्र सिंह, कष्ट निवारण समिति सदस्य जगदीश राय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें