फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिरसा के युवक की जहर के प्रभाव से बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। सिरसा जिले के निवासी एक युवक की जहर के प्रभाव से हालत बिगड़ गई। उसे भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखकर चिकित्सक ने उसे अग्रोहा मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सिरसा जिले के गांव बणी निवासी करीब 28 वर्षीय मलकीत शनिवार सुबह भट्टू कलां के टाउन पार्क के समीप बैठा था। जिस पर किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने आकर देखा तो प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के प्रभाव से युवक की हालत गंभीर नजर आई। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें