फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साहब, मैं जीवित हूं, मेरी पेंशन दिलवाएं

Wed, 01 Oct 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
महावीर सिंह अपने आप के जिंदा होने के दस्तावेज दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
भूना। डिजिटल सिस्टम की चूक ने गांव सनियाना निवासी 73 वर्षीय महावीर सिंह की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है। महावीर सिंह को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में मृत घोषित कर दिया गया। इससे उनकी बुढ़ापा पेंशन न केवल बंद हो गई बल्कि वह अन्य सरकारी योजनाओं से भी वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि जब वे जुलाई 2025 में पेंशन नवीनीकरण के लिए गए तो उन्हें पता चला कि पीपीपी में उनकी पत्नी के साथ-साथ उन्हें भी मृत दिखाया गया है। उनकी पत्नी का निधन पिछले वर्ष हुआ था लेकिन सरकारी सिस्टम की गलती से उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। महावीर सिंह ने उपायुक्त को शिकायत देकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह न्यायालय की शरण लेने को मजबूर होंगे।
महावीर सिंह के बेटे सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें बार-बार फतेहाबाद चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनके पिता तनाव में हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इस मामले पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत क्रीड वेरीफाई पीएलओ संदीप कुमार ने बताया कि महावीर का आधार कार्ड पीपीपी से अपडेट नहीं होने की वजह से यह समस्या आई है। जैसे ही आधार अपडेट किया जाएगा पेंशन बहाल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें