फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिम विक्रेता गिरफ्तार, ठगों को बेचने का आरोप

Sun, 23 Feb 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने खेत में टावर लगाने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये ठगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान स्पर्श निवासी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी स्पर्श सिम विक्रेता है और उसने ठगों को दो सिम बेची थी। एक सिम 700 से 800 रुपये में बेची गई थी। इस मामले में ये भी सामने आया है कि सिम एक्टिवेट करने के लिए दूसरे लोगों की आईडी लगाई गई थी। आरोपी को जांच अधिकारी एएसआई रामकिशन ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

साइबर क्राइम थाना फतेहाबाद के प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने 29 दिसंबर को गांव खजूरी जाटी निवासी मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


ये था मामला :

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पास मोबाइल फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि आपके खेत में मोबाइल टावर मंजूर हुआ है। क्या आप टावर लगवाना चाहते हैं। इस पर उसने हां भर दी। उक्त युवक ने कम्पनी का टावर लगवाने के अलग-अलग फायदे बताते हुए उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद उसके पास व्हाट्सएप पर जिंदल टावर कारपोरेशन कंपनी की तरफ से एक अप्रूवल लेटर भेजा गया और उससे कहा कि टावर लगवाने के लिए पहले 2,350 रुपये अदा करने होंगे। इसके बाद उसने लोकेश कुमार नाम से भेजे गए क्यूआर कोड पर 2350 रुपये भेज दिए। इसके कुछ दिनों बाद उसके पास फोन आया कि आपको 22,500 रुपये और भेजने होंगे। इस पर उसने उसने आरोपियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर यह रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने उसे विश्वास में लेकर कुल 2 लाख 53 हजार 600 रुपये ठग लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे ट्रक में टावर का सामान, जनरेटर व जहाज के टिकट की फोटो भेजी और 60 हजार रुपये की मांगे तब उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। इस पर उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें