फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़कों पर सजीं दुकानें, पैदल चलना भी मुश्किल, बैरिकेड हटाकर बाजार में घुस रहे चार पहिया वाहन, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं

Wed, 04 Nov 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर नहीं लगा बैन, सड़कों पर अतिक्रमण।  - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। त्योहार पर बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है लेकिन सड़कों पर फैली तहबाजारी और बेकाबू वाहनों की आवाजाही ने लोगों की राह मुश्किल कर दी है। शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों ने सड़क किनारे सामान सजाना शुरू कर दिया है। इससे सड़कें संकरी हो गई हैं।
विज्ञापन

उधर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी भी तैनात नजर नहीं आ रहे। बैरिकेड हटाकर चार पहिया वाहन बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के महाराजा अग्रसेन चौक, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड और जवाहर चौक सहित मुख्य बाजार में तहबाजारी बढ़ने लगी है। सड़क किनारे दुकानें और स्टॉल सजने से वाहनों के निकलने के लिए सीमित जगह बची है। पैदल चलने वालों को भी रास्ता तलाशने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

अब तक चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर नहीं लगी रोक
पिछले साल दिवाली से पहले यातायात पुलिस ने जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी और थाना रोड पार्किंग पर नाके लगाए थे। बड़े और चार पहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इससे बाजार में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहती थी। शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार है लेकिन अब तक ऐसी व्यवस्था लागू नहीं की गई है। जवाहर चौक पर बैरिकेड तक नहीं लगाए गए हैं।
थाना रोड पार्किंग के पास बैरिकेड, पुलिसकर्मी नदारद
शहर के थाना रोड पर पार्किंग के पास पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाए गए हैं, लेकिन मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं है। वाहन चालकों ने बैरिकेड एक तरफ कर दिए हैं। इसके चलते बड़े और चार पहिया वाहन आसानी से बाजार में प्रवेश कर रहे हैं। वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे में बैरिकेड लगाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के दिनों में बाजार में वाहनों का प्रवेश नियंत्रित करना जरूरी है। इसके लिए बैरिकेड के साथ पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें