फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हांसपुर चौक पर `5 लाख से बनेगा शेल्टर

Tue, 08 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हांसपुर चौक जहां पर संस्था के द्वारा बस क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हांसपुर चौक पर यात्रियों की परेशानी जल्द दूर होगी। स्वामी सदानंद प्रणामी गोसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट करीब पांच लाख रुपये की लागत से बस क्यू शेल्टर तैयार करवाएगा। यहां यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

आमजन लंबे समय से चौक पर बस क्यू शेल्टर की मांग कर रहा था। बसों के बाईपास से गुजरने के कारण हांसपुर चौक पर यात्रियों की भीड़ रहती है। इसके बावजूद यहां यात्रियों के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है।
बसों का इंतजार करने वाले लोगों को अभी सड़क किनारे खुले में खड़ा रहना पड़ता है। गर्मी में तेज धूप और बारिश के दौरान उनकी परेशानी बढ़ जाती है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। ट्रस्ट अपने स्तर पर शेल्टर का निर्माण करवाएगा। इसमें यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

यात्रियों की जरूरत के अनुसार अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। हांसपुर चौक से आसपास के गांवों और शहर के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले यात्री रोजाना बसों का इंतजार करते हैं। शेल्टर बनने से उन्हें मौसम की मार से राहत मिलेगी और बस का इंतजार करने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें