फतेहाबाद। समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए एसडीएम राजेश कुमार। सूूचना विभाग
फतेहाबाद। समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए हैं। अधिकारियों को इनकी गंभीरता को समझते हुए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। एसडीएम राजेश कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे।
समाधान शिविर में शहीदांवाली निवासी धर्मपाल ने अवैध खनन पर कार्रवाई करने, बनावाली निवासी जगदीश ने फसल बीमा राशि दिलवाने व आंगनबाड़ी केंद्र में सुधार करवाने की शिकायत दी। शाहरुख खान ने पीपीपी आईडी में विवाहित को अविवाहित करने, दर्शना देवी, दादुपुर निवासी संतलाल व जांडवाला निवासी कृष्ण कुमार ने पीपीपी में आय कम करवाने की शिकायत दी।
भूना वार्ड 13 के वासियों ने जल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल ठीक करवाने, मनावाली कुलवीर ने चेकिंग रिपोर्ट के बावजूद रिकॉर्ड में लोड अपडेट न करने व 3 फेज सप्लाई उपलब्ध न करवाने संबंधी अपनी शिकायत रखी। इस अवसर पर डीएसपी कुलवंत सिंह, डीडीपीओ अनूप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. शरद तुली सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।