फतेहाबाद के सेक्टर तीन में स्पा सेंटर से युवतियों और युवकों को लेकर जाती हुई पुलिस टीम
फतेहाबाद। शहर के सेक्टर-3 स्थित ए-वन स्पा सेंटर पर मंगलवार दोपहर को पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान देह व्यापार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि स्पा सेंटर के दो संचालकों को भी नामजद किया गया। स्पा सेंटर से पुलिस को तीन युवतियां भी मिलीं हैं।डीएसपी जय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ए-वन स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान बलविंद्र निवासी गांव हंसवाला, उकलाना मंडी, जिला हिसार तथा रवि वर्मा निवासी बामनवास, जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर के संचालक अशोक तथा मोनू निवासी जींद की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी नामजद किया गया। दोनों आरोपी स्पा सेंटर चला रहे थे। शहर थाना फतेहाबाद में आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।