फतेहाबाद। शहर में शामिल हुई नई कॉलोनियों के बारे में राहत भरी खबर है। इसी साल पंचायत से शहर में शामिल हुई नई कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो सकता है।
जनस्वास्थ्य विभाग ने वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग की तरफ से पिछले माह टेंडर लगाया गया था, जो कि अब खोला गया है। वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने के लिए आठ एजेंसियां काम करने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से प्रोजेक्ट को मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी के बाद वर्क ऑर्डर जारी होगा।
ये प्रोजेक्ट करीब 28 करोड़ रुपये का है। इस प्रोजेक्ट से शहर की हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर, आजाद नगर क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसके अलावा सरकार ने करीब दो साल पहले 13 कॉलोनियां वैध की थी। इसमें उक्त कॉलोनियां भी शामिल थीं। इसके अतिरिक्त जो वैध कॉलोनियां है वहां भी विभाग सीवरेज लाइन बिछाएगा। इन पांच कॉलोनियों के ही करीब 8 हजार आबादी को फायदा होगा।
ये प्रोजेक्ट करीब 28 करोड़ रुपये का है। इस प्रोजेक्ट से शहर की हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर, आजाद नगर क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसके अलावा सरकार ने करीब दो साल पहले 13 कॉलोनियां वैध की थी। इसमें उक्त कॉलोनियां भी शामिल थीं। इसके अतिरिक्त जो वैध कॉलोनियां है वहां भी विभाग सीवरेज लाइन बिछाएगा। इन पांच कॉलोनियों के ही करीब आठ हजार आबादी को फायदा होगा।
-
कॉलोनियों में ही बनेंगे डिस्पोजल टैंक
अधिकारियों की माने संबंधित कॉलोनियों में ही डिस्पोजल टैंक बनेंगे। इन डिस्पोजल टैंक में सीवरेज पानी आएगी और इसके बाद इसे एसटीपी में भेजा जाएगा। इसके अलावा यहां इंटरसेप्टर पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) का निर्माण भी शामिल है, जिसमें क्लेक्टिंग टैंक, पंप चैंबर, बाउंड्री वॉल, स्टाफ क्वार्टर, राइजिंग मेन लाइन, डीजी सेट, इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर, पंपिंग मशीनरी, मैनहोल एवं अन्य आकस्मिक निर्माण कार्य होंगे।
50 साल पुरानी पाइप पर चढ़ेगी प्लास्टिक परत
शहर के जवाहर चौक से लेकर पुराने डिस्पोजल टैंक तक जनस्वास्थ्य विभाग सीवरेज पाइप लाइन पर प्लास्टिक की परत चढाएगा। ये पाइप लाइन करीब 50 साल पुरानी है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 14.88 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों की माने तो इस प्रोजेक्ट को भी सीएम मंजूरी देंगे। पाइप लाइन पर 900 गुना 600 एमएम ब्रिक सीवर का निर्माण होगा।
-
सीवरेज लाइन डलते ही बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम
शहर में शामिल हो चुकी कॉलोनियों की प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल की संभावना है। कॉलोनियों के वैध होते ही यहां पांच गुना तक कीमतें बढ़ चुके हैं। सीवरेज पाइप लाइन डलने के बाद कीमतें और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलरों की माने तो लोग फिलहाल इन कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन डलने का इंतजार कर रहे हैं।
-
शहर की वैध हुई कॉलोनियों में सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर आठ एजेंसी आई है। मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू की दी जाएगी।
- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग