रतिया के बुढ़लाड़ा रोड पर रामबाग के पास ओवरफ्लो सीवरेज का गंदा पानी खेत से जनरेटर से निकालते हु
रतिया। बुढलाड़ा रोड पर रामबाग के पास सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी किसान रूपा सैनी के खेत में भर गया। इससे कई एकड़ में खड़ी फसल खराब हो गई और किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
किसान रूपा सैनी ने बताया कि देर रात बारिश के दौरान सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर खेत में घुस गया और फसल पानी में डूब गई। खेत से पानी निकालने के लिए उसे अपने खर्च पर ट्रैक्टर पर जनरेटर लगाकर बड़े पाइपों की मदद लेनी पड़ी।
किसान के अनुसार, सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए वह नगर पालिका रतिया और जन स्वास्थ्य विभाग को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत दे चुका है लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। हर बारिश में उसे इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। रूपा सैनी ने नगर पालिका से फसल के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।