फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठगी का आरोपी विदेश से लौटा तब पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 06 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में ठगी मामले में ​दर्ज एफआईआर दिखाती हुई महिला संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अशोक नगर निवासी महिला बलजीत कौर ने अपने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का आरोप लाजपत नगर निवासी सोनू बुकल पर लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने वर्ष 2022 में उसके बेटे रविंद्र को पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर सात लाख रुपये ले लिए। इनमें से दो लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये बैंक खाते में जमा कराए गए।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, रुपये लेने के बाद सोनू खुद पुर्तगाल चला गया, लेकिन उसके बेटे को नहीं लेकर गया। हाल ही में जब आरोपी विदेश से लौटा, तो बलजीत कौर ने उससे पैसे वापस मांगे। आरोपी ने रकम लौटाने से इन्कार किया और टालमटोल करता रहा। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी।
पुलिस ने 31 अक्तूबर 2025 को बलजीत कौर की शिकायत पर आरोपी सोनू बुकल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिद्धांत जैन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के वापस जाने के बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

मामले की शिकायत आने के बाद जांच को आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। जांच में जो सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें