जिले के लिए राहत की खबर है। अब जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय केसों की संख्या 50 से भी कम हो गई है। अब जिले में सक्रिय केस केवल 42 रह गए हैं। सोमवार को जिले में दो छात्रों समेत सात कोरोना संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव जमालपुर निवासी दो भाई, रतिया के वार्ड नंबर 16 निवासी युवक, वार्ड नंबर 6 निवासी व्यक्ति, ढाणी डूल्ट निवासी युवक, जमालपुर शेखां के निजी स्कूल के दो छात्र संक्रमित मिले है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 4648 हो गई है। सोमवार को 15 मरीज ठीक हुए है। कुल सक्रिय मरीज 42 है। इसमें फतेहाबाद शहर में सात मरीज ही फिलहाल सक्रिय है। सोमवार को जिले में 955 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। 944 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।