फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में दमकल की सात गाड़ियां, तंग गलियों में जाने लायक कोई नहीं

विज्ञापन
फतेहाबाद में दमकल केंद्र में खड़ी गाड़ियां।
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहाबाद। अगर शहर की संकरी गलियों में आगजनी होती है, तो आपको अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। दमकल विभाग के पास ऐसी गाड़ियां नहीं हैं, जो तंग गलियों के अंदर तक जा सकें। हालांकि विभाग के पास लंबी पाइपें तो हैं, लेकिन यह भी अधिक बड़ी नहीं हैं। ऐसे में संकरी गलियों में आग बुझाना दमकल विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। वहीं दिवाली को देखते हुए इस बार दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

फतेहाबाद दमकल विभाग के पास इस समय छह दमकल गाड़ियां हैं। इनमें से पांच बड़ी व एक छोटी गाड़ी है। इसके अलावा दमकल विभाग के पास दो फायर बाइक भी हैं। दमकल विभाग के पास मौजूदा गाड़ियों में कोई भी गाड़ी संकरी गलियों में नहीं जा सकती। फतेहाबाद के मसीत वाला मोहल्ला, गढी मोहल्ला, श्री श्याम मंदिर के पीछे वाली गली, रामनिवास मोहल्ला व पुराने फतेहाबाद शहर क्षेत्र में गलियां काफी संकरी हैं। अगर यहां पर आग लगती है तो दमकल विभाग को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ेगी। यह बात दमकल विभाग के अफसर भी मानते हैं। हालांकि दमकल विभाग के पास 200 फुट लंबी पाइप है, लेकिन अगर भयावह होती है तो 200 फुट की दूरी पर यह बड़े प्रेशर से पानी नहीं डाल पाएगी। इसके अलावा दो फायर बाइक हैं, लेकिन भिषण आग में यह भी कारगर सिद्ध नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन



पानी भरने के लिए एक ही हाइडेंट
फतेहाबाद के दमकल विभाग की गाड़ियों में पानी भरने के लिए भट्टू रोड पर स्थित वाटर वर्क्स में मात्र एक ही हाईडेंट बना हुआ है, जबकि शहर के चारों कोनों में हाइडेंट होना चाहिए। पहले ताऊ देवीलाल मार्केट में भी एक हाइडेंट बना हुआ था, लेकिन यह सालों से बंद पड़ा है। भयंकर आग लगने के दौरान अगर दमकल विभाग की तीन चार गाड़ियां भी भगाई जाती हैं तो उनको आसपास की नहरों से पानी भरना पड़ेगा। जिसमें काफी समय लगेगा। दमकल विभाग के पास इस समय 32 कर्मचारियों का स्टाफ है, जो तीन शिफ्टों में काम करते हैं।
विज्ञापन


-
दमकल विभाग दिवाली के त्योहार को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हाइडेंट की मांग को लेकर पत्राचार किया गया है। संकरी गलियों में आग लगती है तो यह देखा जाएगा कि आग कितनी लगी हुई है, उसके हिसाब से प्लानिंग बनाई जाएगी।
-सुमेश कुमार, फायर ऑफिसर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें