फतेहाबाद में राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा के बाहर अभ्यार्थियों के लिए खाना तैयार करते
फतेहाबाद। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने के लिए शनिवार को हिसार जिले से अभ्यर्थी पहुंचे। सुबह 6 बजे ही केंद्र पर अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए। जिले की सामाजिक संस्थाओं ने परीक्षार्थियों के आदर-सत्कार और सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहीं खाने की व्यवस्था की गई तो कहीं केंद्र तक पहुंचाने का रास्ता बताने और अन्य जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क लगाई गई। व्यवस्था से खुश अभ्यर्थियों ने कहा कि सेवाभाव से जिले के लोगों ने दिल जीत लिया।
गांव मोहम्मदपुर रोही के ग्रामीणों ने राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा के बाहर खाने की व्यवस्था की। ग्रामीण सुरेंद्र बिश्नोई ने बताया कि परीक्षा देने के लिए दूर-दूर से लोग आए है इसलिए ग्रामीणों ने मिलकर यहां पर खाने की व्यवस्था की है। करीब 600 लोगों के लिए व्यवस्था की गई है। खाने में देसी घी से बनी आलू-मटर की सब्जी और चपाती दी गई।
-
नरेश ने केंद्र के बाहर पिलाया पानी
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद में गर्मी से परेशानअभ्यर्थियों और उनके साथ आए लोगों को नरेश कुमार ने पानी पिलाया। नरेश कुमार ने स्कूटी पर बाल्टी रखकर पहुंचा और पानी पिलाया।
-