फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड स्थित गोदाम से चोरी के मामले में पुलिस ने हटाए गए नौकर पर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि नौकर से गोदाम से बिस्कुट के डिब्बे चुराकर बेच दिए। मामले में पुलिस ने अग्रवाल कॉलोनी निवासी जयप्रकाश की शिकायत पर आरोपी गांव मानावाली निवासी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जयप्रकाश ने बताया कि भट्टू रोड पर उसकी फर्म है और उसने कंपनी के बिस्कुट व भुजिया की एजेंसी ले रखी है। फर्म पर काम करने के लिए लड़के रखे हुए है। आरोपी मानावाली निवासी सुरेंद्र को उसने करीब चार साल पहले काम से हटा दिया था। 12 जुलाई को उसके गोदाम पर बिस्कुट की पेटियां कम होने का शक हुआ। आरोप सुरेंद्र ने उसके गोदाम से 20 पेटी बिस्कुट की गायब कर दी और आगे बेच दी। उसने आरोपी को फोन करके बुलाया लेकिन वह नहीं आया। उसे शक है कि आरोपी सुरेंद्र ने ही चोरी की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद