फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोजाना होगी स्वगणना पंजीकरण प्रगति की समीक्षा, चार्ज ऑफिसर होंगे जवाबदेह

Mon, 20 Apr 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती। सूच - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में स्व गणना कार्य में आमजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। शहरी निकाय व शिक्षण संस्थान जिम्मेवारी के साथ इसमें भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखें और 30 अप्रैल तक अधिकांश नागरिक स्व गणना में सहभागी बनें।
विज्ञापन


यह बात डीसी डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को जनगणना के अंतर्गत स्व-गणना अभियान को गति देने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक 30 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह सुविधा आमजन को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है।



शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी देते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के माध्यम से घर-घर तक यह संदेश पहुंचाया जाए कि राष्ट्र के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी मान सभी स्व गणना प्रक्रिया में भागीदारी बनें। प्रार्थना सभाओं और मेंटर ग्रुप के जरिए अभियान को प्रभावी बनाया जाए। विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को स्वगणना प्रेरक बनाते हुए अभिभावकों तक इसके संचार करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

-



लोगों को जागरूक करने के लिए किया प्रेरित

डीसी ने शहरी निकाय के अधिकारियों को कहा कि वे वार्ड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। कचरा उठाने वाले वाहनों और अन्य संसाधनों के माध्यम से जागरूकता संदेश लगातार प्रसारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय के माध्यम से जागरूकता की अलख शहर के हर क्षेत्र में पहुंचे। डीसी ने पंचायत विभाग को गांव-गांव में अभियान को सक्रिय रूप से क्रियान्वित करते हुए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रेरित कर अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
-



प्रतिदिन होगी पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा

डीसी ने महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग को आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी, ताकि अंतिम व्यक्ति तक जानकारी पहुंच सके। वहीं खेल विभाग के तहत चल रही खेल नर्सरियों और खिलाड़ियों के माध्यम से इस अभियान को बढ़ावा दिया जाए। युवाओं की भागीदारी से परिवार स्तर पर पंजीकरण को गति मिलेगी। डीसी ने निर्देश दिए कि चार्ज ऑफिसर रोजाना पंजीकरण प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रत्येक विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी और लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें