विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूल निदेशक गौरव भुटानी एवं प्रिंसिपल महिमा।
टोहाना। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हरियाणा स्कूल गेम्स के तहत गुरु नानक एकेडमी रतिया में हुई जिलास्तरीय तीरंदाजी व एमएम कॉलेज में हुई जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर चयनित हुए। तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड में कक्षा ग्यारहवीं के अभिनव बिश्नोई ने स्वर्ण पदक, रिकर्व राउंड में कक्षा ग्यारहवीं के ध्रुव भाटिया ने स्वर्ण पदक, इंडियन राउंड में कक्षा छठी के भव्य ने रजत पदक व कक्षा नौवीं की सुहानी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के रेयान ने स्वर्ण पदक जीता। चेयरमैन गौरव भुटानी व प्रिंसिपल महिमा तनेजा ने सभी को प्रोत्साहित किया।