फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ब्लैकलिस्टेड आई-फोन देकर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना साइबर सेल ने मोबाइल शॉप मालिक के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में दूसरे आरोपी राहुल निवासी डिंग मंडी, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल के कब्जे से 5000 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी राहुल देव ने बताया कि बीघड़ चौक स्थित लूना मोबाइल फोन के संचालक दीपक ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने पहले एक आई-फोन 15 प्रो खरीदा और बाद में 10 मई 2025 को दुकान पर आकर फोन बदलने की बात कही। आरोपी ने अपना पुराना आई-फोन दुकानदार को दे दिया और उसके बदले दुकान से नया मोबाइल फोन लेकर चला गया।
दुकानदार ने जब बाद में उस फोन को ग्राहक को देने के लिए चेक किया तो पता चला कि वह आई-फोन ब्लैकलिस्टेड है। आरोप है कि युवक ने उस फोन का ऑनलाइन गलत इस्तेमाल किया था जिस कारण उसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें