फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे को लेकर रतिया व भट्टू क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान

Tue, 25 Nov 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया क्षेत्र में पुलिस टीम जांच करती हुई। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस टीम ने मंगलवार को ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत रतिया और भट्टू कलां क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार सुबह रतिया शहर तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में, वहीं थाना भट्टू कलां में डॉग स्क्वाड, स्वैट टीम और कमांडो यूनिट के साथ मिलकर सघन तलाशी अभियान चलाया। सुबह से ही पुलिस टीम ने मुख्य चौक, बस स्टैंड, बाईपास, बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध वाहनों, राहगीरों और ठिकानों की जांच की गई। भट्टूकलां क्षेत्र में भी पुलिस ने डॉग स्क्वाड और विशेष टीमों के सहयोग से कई संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन तलाशी ली। डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह ने बताया कि यह अभियान आने वाले दिनों में और अधिक तेज गति से जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें