फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विभागीय खामियों के चलते बिजली निगम भूना के एसडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार अच्छा नहीं रखने और विभागीय खामियों के चलते बिजली निगम भूना के एसडीओ जोजो तनेजा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, निलंबन के बाद जोजो तनेजा का मुख्यालय ऑपरेशनल चीफ इंजीनियर कार्यालय हिसार कर दिया गया है। उकलाना के एसडीओ रविंद्र को अतिरिक्त कार्यभार तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसडीओ जोजो तनेजा ने इस निलंबन कार्रवाई को हैरानीजनक करार दिया है। हालांकि, एसडीओ की निलंबन कार्रवाई को लेकर विधायक दुड़ाराम के अनाजमंडी भूना कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी किए जाने का नतीजा मिलने की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन


एसडीओ बोले- निलंबन की कार्रवाई से हैरान हूं
बिजली निगम के एसडीओ जोजो तनेजा ने बताया कि निलंबन आदेश में उनके खिलाफ कार्रवाई करने का कोई भी कारण नहीं बताया गया है। मैंने निगम के हर कार्य को प्रणालीबद्ध तरीके से आगे बढ़ाकर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। निलंबन के आदेश मिलने से हैरान हूं। इस संबंध में डीएचबीवीएन मुख्यालय हिसार में अधीक्षक अभियंता एसएस कटूवा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एसडीओ भूना जोजो तनेजा को फतेहाबाद एसई की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया गया है। इससे अधिक जानकारी फतेहाबाद के एसई ही दे सकेंगे।

कोट
एसडीओ जोजो तनेजा की कार्यप्रणाली ठीक नहीं पाई गई। कई विभागीय कार्यों में खामियां मिली हैं, जिसके आधार पर निलंबन कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई थी। इसके बाद डीएचबीवीएन प्रबंधन ने उनके निलंबन आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसएस राय, एसई, बिजली निगम फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें