फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसडीएम सुरेश कुमार ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया

Tue, 08 Jul 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर व मरीज को दी  जाने वाली सुविधाओं के बारे मे
विज्ञापन
रतिया। एसडीएम सुरेश कुमार ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों को चेक किए। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी व वार्डों के अलावा लैब आदि का भी दौरा किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जहां हाजिरी रजिस्टर में कमियां पाई गई वही कर्मचारियों द्वारा अपने आवाजाही को रजिस्टर में न दर्ज करने व रोस्टर रजिस्टर उपलब्ध न होने पर एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को फटकार भी लगाई। उन्होंने इन्हें जल्द दुरुस्त करने की चेतावनी दी और कहा कि अगर दोबारा कोई भी खामी पाई गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम सुरेश कुमार अस्पताल की सफाई व्यवस्था व ओपीडी से संतुष्ट दिखाई दिए। वहीं उन्होंने स्टाफ व मरीजों को फील्ड में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारियां ली। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के बारे में भी हेल्थ इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

लेबोरेटरी में मरीजों की जा रही जांच के बारे में लैब कर्मचारियों से रिपोर्ट तलब की इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश स्योकंद, डॉ. किशन, डॉ. इंद्रजीत सिंह, रमेश कुमार, सुदेश सहित अनेक चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें