नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर व मरीज को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे मे
रतिया। एसडीएम सुरेश कुमार ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों को चेक किए। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी व वार्डों के अलावा लैब आदि का भी दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान जहां हाजिरी रजिस्टर में कमियां पाई गई वही कर्मचारियों द्वारा अपने आवाजाही को रजिस्टर में न दर्ज करने व रोस्टर रजिस्टर उपलब्ध न होने पर एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को फटकार भी लगाई। उन्होंने इन्हें जल्द दुरुस्त करने की चेतावनी दी और कहा कि अगर दोबारा कोई भी खामी पाई गई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम सुरेश कुमार अस्पताल की सफाई व्यवस्था व ओपीडी से संतुष्ट दिखाई दिए। वहीं उन्होंने स्टाफ व मरीजों को फील्ड में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारियां ली। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में रिपोर्ट ली। इस दौरान उन्होंने डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के बारे में भी हेल्थ इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी।
लेबोरेटरी में मरीजों की जा रही जांच के बारे में लैब कर्मचारियों से रिपोर्ट तलब की इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश स्योकंद, डॉ. किशन, डॉ. इंद्रजीत सिंह, रमेश कुमार, सुदेश सहित अनेक चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहा।