फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसडीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Wed, 31 Dec 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय स्कूल मे निरीक्षण करते एसडीएम आकाश शर्मा। सूचना​ विभाग। - फोटो : नानपारा के कग्गर गांव में प्रशासन द्वारा ढहाया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन
टोहाना। एसडीएम आकाश शर्मा ने मंगलवार को गांव जमालपुर शेखां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विभिन्न कक्षाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति, पाठ्यक्रम की समझ तथा सीखने के स्तर का अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय में संचालित मिड-डे मील योजना के अंतर्गत परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और बच्चों को दिए जा रहे पोषण स्तर का मूल्यांकन किया गया।

एसडीएम आकाश शर्मा ने विद्यालय के रसोईघर एवं भोजन तैयार करने के स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों का निरीक्षण करते हुए विद्यालय परिसर में समग्र स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम आकाश शर्मा कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के शौचालयों की स्थिति का अवलोकन किया और उनके नियमित रखरखाव को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें