फतेहाबाद में स्कोरपियो गाड़ी के शीशे से काली फिल्म उतारते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार दोपहर को पंजाब एंड सिंध बैंक के पास बुलेट बाइक और हिसार रोड पर स्कॉर्पियो गाड़ी चालक का चालान किया है। बुलेट बाइक पर मोडिफाई साइलेंसर और स्कॉर्पियो के शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी।
यातायात थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि जिले भर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शनिवार दोपहर का एसआई नवाब सिंह की टीम ने बुलेट बाइक चालक का साढ़े 22 हजार रुपये का चालान किया है। इसके अलावा स्कॉर्पियो गाड़ी पर काली फिल्म लगी मिलने पर साढ़े 10 हजार का चालान काटा गया है। मौके पर टीम ने गाड़ी के शीशे पर लगी काली फिल्म भी उतरवा दी।