टोहाना। जींद जिले के नरवाना के शहर थाना में कार्यरत एसआई की स्कूटी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरियाणा पुलिस का एसआई सुभाष कुमार घायल हो गए। पुलिस को दिए बयान में 55 वर्ष के एसआई सुभाष कुमार ने बताया कि उसकी नरवाना शहर थाना में जनरल ड्यूटी है। वह 29 जून को करीब साढ़े चार बजे टोहाना से अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर हैदरवाला जा रहे थे तभी गांव जमालपुर शेखां में ग्रामीण कॉलेज के नजदीक रतिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस से चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे जा गिरे और उसके हाथ में चोट लगी है। उसने बताया कि वह निजी अस्पताल में गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद