फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नई कॉलोनियों में गली निर्माण के लिए 8.62 करोड़ मंजूर, सीवरेज प्लान बनेगा रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद की सीमा बढ़ने के बाद उसमें शामिल हुईं कॉलोनियों की गलियों में सड़क निर्माण के लिए नगर निकाय ने 8.62 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसको लेकर प्रशासनिक, तकनीकी मंजूरी भी मिल गई है। नगर परिषद ने शामिल हुई हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आदर्श नगर में गलियों के निर्माण को लेकर आचार संहिता लगने से पहले एस्टीमेट बनाकर भेजा था। नगर परिषद अब निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि करोड़ों रुपये के इस टेंडर प्रक्रिया के सिरे चढ़ने में डेढ़ से दो माह का समय लग सकता है। लेकिन इससे पहले जनस्वास्थ्य विभाग का सीवरेज प्लान भी गलियों के निर्माण में रोडा बन बनेगा। हालांकि अभी तक इसको लेकर अधिकारियों ने कोई फैसला नहीं लिया है। अगर नगर परिषद गलियों का निर्माण करता है तो सीवरेज पाइप लाइन प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद उखाड़ना पड़ेगा। अगर बाद में निर्माण करता है तो लंबे समय तक निवासियों को टूटी गलियों से ही काम चलाना पड़ सकता है। संवाद
जनस्वास्थ्य विभाग भेज चुका है 73 करोड़ का एस्टीमेट
नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने के लिए डिस्पोजल टैंक को लेकर विभाग जगह ढूंढ रहा था। लेकिन अभी विभाग ने जगह तलाश कर 73 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा है। अधिकारियों का दावा है कि विधानसभा चुनावों से पहले मंजूरी मिल सकती है। हरनाम सिंह कॉलोनी और स्वामी नगर के लिए एक ही जगह पर डिस्पोजल टैंक बनेगा। इसके अलावा हंस कॉलोनी के लिए विभाग पशुपालन विभाग कार्यालय और महिला महाविद्यालय में जगह का चयन कर रहा था लेकिन इसको लेकर सहमति नहीं बनी।
विज्ञापन

पानी निकासी को लेकर तीन कॉलोनियों में जगह नहीं
नगर परिषद की बाहरी कॉलोनी यानि हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में पानी निकासी के प्रबंध नहीं है। गलियां भी टूटी है। नगर परिषद द्वारा लगाए गए बोरवेल भी बंद हो चुके है। पिछले सप्ताह तीनों कॉलोनियों के लोग विरोध भी कर चुके है। फिलहाल नगर परिषद बोरवेल चालू में करवाने में जुटा है।
सीवरेज लाइन पहले डलवाएंगे : पार्षद
सीवरेज लाइन डलवाने को लेकर प्रयास जारी है। अधिकारियों से बात हुई थी, फाइल पर आपत्तियां लगी थी। पहले सीवरेज लाइन डलवाकर फिर गलियों के निर्माण का प्रयास रहेगा।
- संजय रूखाया, पार्षद
को
सीवरेज लाइन बिछाने के लिए प्रोजेक्ट मुख्यालय को भेजा गया है। कुछ आपत्तियां लगी थी, उन्हें भी दूर करवा दिया गया है। उम्मीद है जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
- पंकज शर्मा, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
कोट
नगर परिषद की बाहरी कॉलोनियों में विकास करवाने को लेकर प्राथमिकता के तौर पर लिया जा रहा है। गलियों के निर्माण को लेकर करीब 8 करोड़ मंजूर हो चुके हैं अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यहां सीवरेज लाइन जल्द डलवाकर साथ-साथ गलियों के निर्माण का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

- सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें