टोहाना। घर से स्कूटी पर बाजार की तरफ जा रहे युवक को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी 23 वर्षीय लक्ष्य अरोडा ने बताया कि 29 जून को वह खाना खाने के बाद अपने चाचा के साथ घर से रेलवे स्टेशन की तरफ पैदल गया था, कुछ समय बाद उसका भाई सोम्य अरोड़ा स्कूटी को लेकर धीमी गति से बाजार में जा रहा था तभी बाइक सवार ने उसके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसका भाई घायल हो गया जिसके बाद उसके भाई को इलाज के लिए जाया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद