फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में दूसरे दिन 30.93 फीसदी पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा छठी से आठवीं तक कक्षाएं शुरू करने के बाद अब विद्यार्थी कोरोना जांच में उलझे हुए है। सरकारी स्कूलों में मंगलवार को दूसरे दिन 30.93 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे। जबकि सोमवार को स्कूलों में छात्रों की संख्या 40 प्रतिशत रही थी। मंगलवार को बिना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पहुंचे विद्यार्थियों को शिक्षकों ने वापस भेज दिया। इसके चलते नागरिक अस्पताल में मंगलवार को कोरोना जांच करवाने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेने पहुंचे विद्यार्थियों में अधिकतर सरकारी स्कूलों के थे। स्वास्थ्य विभाग ने बिना कोरोना जांच के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने से इनकार कर रखा है। फ्लू क्लीनिक में आए विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल लिए गए। मंगलवार को 650 विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए। छात्रों ने बताया कि उन्हें लक्षण नहीं है, लेकिन फिर भी सैंपल लिए जा रहे है। उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान का कहना है कि बिना लक्षण में भी कोरोना संक्रमित केस मिले है। ऐसे में कोरोना सैंपल लेना जरूरी है।
निजी स्कूल नहीं मांग रहे रिपोर्ट
कक्षा छठी से 8वीं तक के जिले में करीब 45 हजार विद्यार्थी है। इसमें से 27473 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 8500 विद्यार्थी स्कूल आए है। वहीं निजी स्कूल कोरोना से संबंधित विद्यार्थियों से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं मांग रहे है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों से डाटा मांगा गया था। 8500 विद्यार्थी स्कूलों में आए है। धीरे-धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़नी शुरू हो जाएगी। अभी तक कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें