फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होंगी छठी से आठवीं की कक्षाएं, दिखाना होगा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और निजी स्कूलों में छठी से आठवीं तक की कक्षाएं आज से शुरू होने जा रही है। साढ़े 10 माह बाद एक बार फिर से कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थियों की शुरूआत में तीन घंटे की कक्षाएं लगनी शुरू होंगी। 10 बजे विद्यार्थियों को स्कूल में पहुंचना होगा। साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक कक्षाएं लगेंगी। अभी तक नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी स्कूल आ रहे थे। हालांकि कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिखाना होगा। पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पताल से लिखवाकर लाना होगा कि वह स्वस्थ है। इसके अलावा विद्यार्थियों को अभिभावकों का लिखित सहमति पत्र भी लाना होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी संक्रमित मिला तो पूरी कक्षा होगी बंद
अगर विद्यार्थी संक्रमित मिलता है तो उस कक्षा के विंग को दस दिन के लिए बंद किया जाएगा। अगर एक से अधिक विंग के विद्यार्थी संक्रमित मिलते है तो ही विद्यालय को बंद किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की अनुमति लेना जरूरी होगा।
72 घंटे पुराना नहीं होना चाहिए प्रमाण पत्र
विद्यार्थी स्वास्थ्य विभाग से जो प्रमाण पत्र लाएंगे वह 72 घंटे से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। सामान्य स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र पीएचसी, सीएचसी से लाना होगा। इसमें डॉक्टर लिखकर देगा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं है। इसके अलावा खांसी, जुकाम और बुखार आदि के लक्षण से ग्रस्त विद्यार्थी के स्कूल आने पर मनाही रहेगी।
विज्ञापन

जिले में विद्यार्थियों की स्थिति
कक्षा पहली से पांचवीं - 44587
कक्षा छठी से आठवीं - 27473
कक्षा नौंवी से बारहवीं - 28065
कोरोना सैंपल होगा या सामान्य जांच अभी तय नहीं
शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मांगा है, लेकिन अस्पतालों को कोई निर्देश जारी नहीं हुए है। विद्यार्थियों की कोरोना जांच होगी या फिर लक्षण देखकर प्रमाण पत्र दिया जाएगा ये अभी तय नहीं हुआ है। नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक के नोडल अधिकारी मेजर डॉ. शरद तुली का कहना है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल लेने के आदेश थे लेकिन अभी इन विद्यार्थियों के संबंध में कोई निर्देश जारी नहीं हुए है।
इंटरनेट बंद होने से परीक्षाएं स्थगित
शिक्षा विभाग एक फरवरी से कक्षा तीसरी से नौंवी, ग्याहरवीं की अवसर एप और कक्षा दसवीं और बारहवीं की मैनुअल परीक्षाएं लेने जा रहा था। परीक्षा को लेकर पिछले तीन माह से अवसर एप पर तैयारियां चल रही थी। विद्यार्थियों के मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर उन्हें सक्रिय किया जा रहा था, लेकिन सरकार द्वारा इंटरनेट बंद करने से परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। इसके अलावा कक्षा दसवीं और बारहवीं के प्रश्न पत्र भी नहीं पहुंचे है। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षाएं अब पांच या सात फरवरी से शुरू हो सकती है। नई डेटशीट जारी की जाएगी।
अवसर एप पर पंजीकृत हुए विद्यार्थी
खंड कुल विद्यार्थी डाउनलोड सक्रिय
फतेहाबाद 28971 89.95 47.04
भूना 16293 87.12 55.01
टोहाना 21440 94.43 51.01
रतिया 24080 90.41 61.01
भट्टू 11070 89.53 52.01
जाखल 8312 91.50 69.04
जांच के नाम नाम पर न उलझाया जाए : मैहता
शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा छठी से आठवीं शुरू करने का निर्णय सही है। लेकिन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के नाम पर न उलझाया जाए। अभिभावक खुद ही तय कर लें कि अगर उनके बच्चों को दिक्कत है तो स्कूल न भेजा जाए। अगर स्वस्थ विद्यार्थी अस्पताल जाता है तो वह बीमार हो सकता है।
- राजकुमार मैहता, जगजीवनपुरा
आनलाइन पढ़ाई से आंखों पर पड़ रहा था असर : मलिक
विद्यार्थी करीब छह माह से मोबाइल पर पढ़ रहे है। दो से तीन घंटे तक मोबाइल पर पढ़ाई करने से बच्चों की आंखों पर असर पड़ रहा था। कुछ विषय ऐसे है जो कि आनलाइन पढ़ाई के दौरान समझ नहीं आ रहे थे। कक्षाएं शुरू करना सही निर्णय है। स्कूल संचालकों से मांग है कि वह कोरोना गाइडलाइन का जरूर पालन करें।
- गीता मलिक, नहर कॉलोनी
कक्षा छठी से आठवीं तक भी सोमवार से शुरू हो रही है। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कक्षाएं शुरू होंगी। फिलहाल जो टेस्ट लिए जाने थे उन्हें रद्द कर दिया गया है। अगले सप्ताह से परीक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें