फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क पर नहीं जांची जाएंगी स्कूल बसें, ऑटो में विद्यार्थियों को बैठाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
फतेहाबाद में निजी स्कूल संचालकों की बैठक लेते हुए उपायुक्त
विज्ञापन
फतेहाबाद। महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस घटना को लेकर उपायुक्त राहुल नरवाल ने मंगलवार को निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि उन्हें समय दिया जाए, बिना समय दिए इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने राहत देते हुए कहा कि सड़क पर स्कूल बस नहीं जांची जाएंगी। अगर कोई लापरवाही से चला रहा है तो उसे जरूर जांचा जाएगा। 10 दिन में स्कूल बसों के दस्तावेज पूरे करवा लें और फिटनेस को लेकर जो कार्रवाई है उसे पूरा कर लें। ऑटो में अगर कोई विद्यार्थी बैठाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बैठक में निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि वह कैसे तय करें कि बस चालक ने शराब पी हुई है या नहीं पी हुई है। डीसी ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में बस चालकों व सहायक की काउंसलिंग करवाई जाएगी, इसके लिए एक कमेटी का गठन होगा। इस कमेटी के नगराधीश नोडल अधिकारी होंगे। कमेटी में प्रशासन के अधिकारियों व प्राइवेट स्कूल के प्रतिनिधियों को भी शामिल करेंगे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्कूल बस चालकों की हर 15 दिन के बाद काउंसलिंग करवाई जाएगी। स्कूल संचालक अपने स्तर पर भी चालकों की काउंसलिंग करना सुनिश्चित करें। अगर कोई बस चालक शराब का सेवन किए हुए हो तो उस की सूचना तुरंत प्रशासन को उपलब्ध करवाए। इसके अलावा पटवारी और ग्राम सचिव भी निगरानी रखेंगे।
बैठक में उपायुक्त ने 10 दिन में दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल संचालक 17, 20, 21, 27 व 28 अप्रैल को आरटीए कार्यालय जाकर स्कूल बसों से संबंधित सभी दस्तावेज व अन्य कार्यों को पूरा करवाएं। बसों को सड़क पर चेक नहीं किया जाएगा। इस बारे में प्रशासन द्वारा शेड्यूल भी तैयार किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार को आरटीए कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूल बसें नहीं जांची गई।
विज्ञापन


टाटा मैजिक वैन में भी करने होंगे सभी मानक पूरे
बैठक में डीसी ने कहा कि टाटा मैजिक वैन का प्रयोग अगर विद्यार्थियों को लाने के लिए किया जा रहा है तो उसके सभी मानक पूरे होने चाहिए। बस का रंग भी पीला होना चाहिए। इस दौरान निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि टाटा मैजिक वैन का प्रयोग स्टाफ के लिए किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि इसको लेकर वैन पर लिखा होना चाहिए।

एनसीईआरटी की किताबें लगाएं, स्कूल संचालक बोले- मिलती नहीं
उपायुक्त द्वारा बैठक लेने के बाद डीईओ संगीता बिश्नोई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में संगीता बिश्नोई ने कहा कि स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगवाएं। इस पर निजी स्कूल संचालक बोले कि बाजार में 5 फीसदी ही किताबें हैं। इस पर डीईओ ने कहा कि महंगी किताबें न लगवाएं। बैठक में डीईईओ ने कहा कि निजी स्कूल संचालक इकट्ठी फीस न लेकर मंथली लें। इस पर निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि गांवों में खासकर मंथली फीस नहीं आती है। फीस जब ज्यादा इकट्ठी हो जाती है तो देते नहीं है और फिर विवाद होता है। यहां तक जब शिकायत होती है तो बीईओ और एसडीएम तक बीच में आ जाते हैं और फीस छोड़ने का दबाव डाला जाता है।

स्कूलों पर नाजायज सख्ती बंद करें, नियम सब पर लागू हो
बैठक में निजी स्कूल संचालक विजय निर्मोही, शैलेन भास्कर, रणसिंह रेपसवाल, मान सिंह ने कहा कि स्कूलों पर नाजायज सख्ती की जा रही है। कई स्कूल तो फ्री में बसें चला रहे है। आरटीए ने प्रोफार्मा भेज दिया है कि बस चलाने से पहले इसे भरा जाए। अगर बस भूना खड़ी है और स्कूल फतेहाबाद का है तो कैसे संभव है। जिन स्कूलों के पास मान्यता नहीं है या फिर प्ले वे स्कूल चल रहे है उन पर भी नियम लागू किए जाएं।

कोट
बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक बने और प्राइवेट वाहन जैसे ऑटो आदि में न बैठाए। बैठक में प्राइवेट स्कूल संचालकों से सुझाव भी लिए है। स्कूल संचालकों ने आश्वस्त किया है कि वे प्रशासन के साथ है और उनका हरसंभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

-राहुल नरवाल, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें