फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कहीं बिना परमिट तो कहीं बच्चों को ठूंसकर ले जा रहीं थी स्कूल बसें, 7 जब्त, 21 के काटे चालान

Fri, 12 Apr 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद जिला प्रशासन की शुक्रवार को नींद खुली और चेकिंग के लिए टीमें धरातल पर उतारी गई। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस और आरटीए कार्यालय की टीमों ने चेकिंग शुरू की तो स्कूल बसों को लेकर लापरवाही सामने आई। स्कूल बस बिना परमिट के चलती मिली तो कहीं बसों में बच्चों को ठूंस-ठूंस कर लाया जा रहा था। इसके अलावा कई बसों में कैमरें बंद मिले तो कहीं फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं मिले। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को 13 स्कूल बसों के चालान काटे। इसके अलावा आरटीए कार्यालय ने 7 बसों को जब्त किया और आठ के चालान काटे गए।
विज्ञापन

जिले में 1105 स्कूल बसें रजिस्टर्ड हैं। वीरवार को महेंद्रगढ़ के तहसील कनीना के गांव उन्हाणी में स्कूल बस दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत हो गई थी। इसको लेकर सरकार की तरफ से स्कूल बसों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए है। इसके चलते शुक्रवार सुबह ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेतराम ने टीम के साथ मिनी बाईपास पर स्कूल बसों की चेकिंग की। जांच के दौरान टीम को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल की वैन में क्षमता से ज्यादा विद्यार्थी मिले। जिसके चलते टीम ने बस का चालान काट दिया। इसके बाद टीम ने विद्यार्थियों को लेने जा रही चैतन्य स्कूल की नई बस को रुकवाया और जांच की। जांच के दौरान बस पर नंबर प्लेट नहीं थी और न ही परमिट मिला। इसको लेकर चालक और टीम के बीच काफी बहस हुई। टीम ने बिना परमिट बस ले जाने पर चालान काट दिया। इसके अलावा टीम को बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे न मिलने पर पांच बसों के फतेहाबाद में चालान काटे। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने टोहाना में छह बसों के चालान काटे।

ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों में जाकर जांची बसें

ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेतराम ने शुक्रवार सुबह भट्टू रोड स्थित सीमा संस्कार स्कूल में जाकर दस्तावेज जांचे। इस दौरान टीम को दस्तावेज पूरे मिले। टीम ने इसके बाद बीघड़ रोड स्थित डीएवी स्कूल में बसों की चेकिंग की। यहां करीब एक घंटे तक टीम ने बसों की चेकिंग की और दस्तावेज जांचे।
विज्ञापन

-
आरटीए टीम ने गांवों में जाकर भी की जांच

आरटीए कार्यालय की टीम ने गांवों में जाकर स्कूल बसों की चेकिंग की। टीम को इस दौरान गांव गोरखपुर के कई निजी स्कूलों की बसों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। इसके अलावा चालकों के पास लाइसेंस तक नहीं मिले। इसके चलते टीम ने 7 बसों को दस्तावेज न होने पर जब्त कर दिया। इसके अलावा 8 बसों के चालान काटे गए। आरटीए कार्यालय ने इस दौरान 43 बसों की चेकिंग की है।
-
चार टीमें सभी स्कूलों की बसों को जांचेगी : आरटीए
आरटीए कार्यालय की तरफ से स्कूल बसों की चेकिंग का रूटीन में अभियान चलाया जाता है। शुक्रवार को चार टीमें गठित की गई है और ये टीमें सभी स्कूलों की सभी बसें जाचेंगी। अगर कमी मिलती है तो जो कार्रवाई बनती है वह की जाएगी।
विज्ञापन

- संजय बिश्नोई, आरटीए सचिव, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें