फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से टकराई स्कूल बस, चालक की टूटी टांग, दो विद्यार्थी घायल

विज्ञापन
टोहाना के रतिया रोड पर दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस व मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना शहर के एक निजी स्कूल की विद्यार्थियों से भरी बस रतिया रोड पर कैंटर से टकरा गई। इस टक्कर में स्कूल बस चालक की टांग टूट गई, जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, दो विद्यार्थियों को मामूली चोटें आईं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं। टक्कर के कारण कुछ देर के लिए रोड पर जाम लग गया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करके सड़क खुलवाया। टक्कर की सूचना मिलते ही घबराए परिजन भी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को संभाला।
विज्ञापन

दोपहर को छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था चालक
मिलेनियम न्यू वर्ल्ड की प्रिंसिपल ममता ठाकुर ने बताया कि दोपहर 2 बजे छुट्टी के बाद उनके स्कूल का बस चालक प्रीतपाल विद्यार्थियों को उनके घरों को छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में रतिया रोड पर ओवरटेक कर रही एक कार को बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस सामने से आ रहे एक कैंटर से जा टकराई। टक्कर होते ही आनन-फानन सबसे पहले विद्यार्थियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस घटना में बस चालक की टांग सीट में फंस गई। इस कारण टांग में काफी चोट आई है। घायल चालक को एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कोट
विद्यार्थियों से भरी स्कूल बस व कैंटर के बीच टक्कर हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बस ड्राइवर को चोट आई है, जिसे अग्रोहा रेफर किया गया है। बस में सवार सभी स्कूली विद्यार्थी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलदेव सिंह, कार्यकारी प्रभारी, शहर थाना टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें