फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निजी महाविद्यालयों में प्रारंभिक शिक्षा के डिप्लोमा कोर्स का शेड्यूल जारी

Sun, 13 Oct 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद ​स्थित एमएम बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के निजी महाविद्यालयों में प्रारंभिक शिक्षा के डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सोमवार से दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे, जो 23 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

पहले चरण में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की पहली सूची डीएड हरियाणा की वेबसाइट पर 25 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे लगेगी। इसके बाद दो और चरणों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। हालांकि, महाविद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाएं 25 अक्तूबर से शुरू हो पाएंगी। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से पिछले सत्र में प्रारंभिक शिक्षा का डिप्लोमा कोर्स बंद कर दिया गया था। मगर हरियाणा सेल्फ फाइनेंस प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई। हाईकोर्ट के निर्देश पर पिछले सप्ताह कोर्स फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए गए।

जिले में हैं 11 निजी महाविद्यालय
प्रारंभिक शिक्षा का डिप्लोमा कोर्स करवाने वाले जिले में 11 निजी महाविद्यालय हैं। इनमें भट्टू स्थित नारायणा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, एमएम बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आर्यभट्ट बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन भट्टू, शहीद बाबा दीप सिंह बीएड कॉलेज अहरवां, तिरुपति कॉलेज ऑफ एजुकेशन रतिया, गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन भूना, ग्रामीण कॉलेज ऑफ एजुकेशन जमालपुर शेखां, आकाश कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंदड़ कलां, डिफेंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन अमानी, अपेक्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिढाईखेड़ा, सूर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन बलियाला टोहाना, एमयूएच जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंदड़ कलां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा दाखिला शेड्यूल
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट, दाखिला फार्म भरने की तिथि - 14 से 23 अक्तूबर
बचे हुए फार्म ऑनलाइन भरने की तिथि - 24 अक्तूबर
एलोकेशन और दाखिले का पहला राउंड
वेबसाइट पर कॉलेज अनुसार विद्यार्थियों की दाखिला सूची - 25 अक्तूबर दोपहर 3 बजे तक
प्रोविजनल एडमिट लेटर्स डाउनलोड करने की तिथि - 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर
महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के रिपोर्ट कर दाखिला कंफर्म करने की तिथि - 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर

दूसरा राउंड - एलोकेशन व एडमिशन
ऑप्शन में बदलाव करने की तिथि - 28 अक्तूबर
वेबसाइट पर कॉलेज अनुसार विद्यार्थियों की दाखिला सूची - 29 अक्तूबर
प्रोविजनल एडमिट लेटर्स डाउनलोड करने की तिथि - 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर
महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के रिपोर्ट कर दाखिला कंफर्म करने की तिथि - 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर

तीसरा राउंड
ऑप्शन में बदलाव करने की तिथि - 4 नवंबर
वेबसाइट पर कॉलेज अनुसार विद्यार्थियों की दाखिला सूची - 5 नवंबर
प्रोविजनल एडमिट लेटर्स डाउनलोड करने की तिथि - 5 नवंबर से 7 नवंबर
महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के रिपोर्ट कर दाखिला कंफर्म करने की तिथि - 5 नवंबर से 7 नवंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें