फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआर कोड स्कैन की खाते से निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं और शातिर दिमाग ठगी के नए-नए तरीके अपनाते जा रहे हैं। ताजा मामले में शातिर दिमाग ठग ने भूना के एक युवक का परिचित बन क्यूआर कोड के जरिये उसके व उसके दोस्त के खाते से 1 लाख 75 सौ रुपये की नकदी उड़ा ली। भूना पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। खैरी चौक पर रामचौतरा मंदिर मोहल्ला निवासी विक्रम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डॉ. दीक्षित नाम से व्यक्ति उनका जानकार है। उसके पास बीते दिन डॉ.दीक्षित के नाम से फोन आया और कहा कि वह पेटीएम से पैसे भेज रहा है और बदले में वह नकद ले लेगा। इस पर व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर उसे क्यूआर कोड भेजा और इसे स्कैन करने को कहा। युवक के अनुसार उसने जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन किया तो उसके खाते से 7500 रुपये उड़ गए। इस पर उसने उक्त व्यक्ति को फोन कर बताया कि उसके पैसे उड़ गए तो व्यक्ति ने कहा कि गलती से उसके पास पैसे आ गए हैं और अभी आपके खाते से प्रोब्लम आ रही है जिस कारण वह रुपये वापस नहीं कर पा रहा इसलिए दूसरा अकाउंट नंबर दो ताकि रुपये भेज सके। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपने दोस्त पारस का फोन पे-एप का नंबर दे दिया, जिस पर उक्त व्यक्ति ने फिर क्यूआर कोड भेजा और इसे स्कैन करने का कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार जैसे ही उन्होंने कोड स्कैन किया तो पारस के खाते से 50-50 हजार रुपये की राशि दो बार निकल गई। इसके बाद से व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया। जब उन्होंने पता किया तो उक्त व्यक्ति डॉ. दीक्षित नहीं थे जिन्हें वे जानते हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के ब्यान पर मामला दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें