फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जलभराव से निपटने के लिए सरपंचों ने मांगा बजट

Thu, 11 Sep 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद  के लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर पहुंचे सरपंच। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सरपंचों ने वीरवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर विभिन्न मांगों के समर्थन में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। जिले भर से पहुंचे करीब 60 सरपंच व प्रतिनिधियों ने 21 लाख रुपये तक के काम ग्राम पंचायत के तहत करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं जिले में बारिश के कारण हुई जलभराव से 200 से अधिक गांव में जलभराव की निकासी के लिए बजट जारी करने की मांग की है। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि जल निकासी न होने से परेशान ग्रामीण सरपंचों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में सरपंच गांव में मिट्टी डलवाने सहित अपने स्तर पर प्रबंध कर रहा है।
ग्राम पंचायत के पास बजट नहीं होने से सरपंच अपने स्तर पर जल निकासी का प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन से सरपंचों ने मांग की है कि उनको बजट जारी किया जाना चाहिए। सरपंचों के पास बजट नहीं होने से कई काम अधूरे पड़े हैं। इससे विकास कार्याें में देरी हो रही है। हालांकि प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को अधिकार दे रखा है। लेकिन अधिकारी गड़बड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मताना के सरपंच एडवोकेट दलबीर वर्मा ने कहा कि जलनिकासी के दौरान मनरेगा मजदूरों के मकान खराब हो गए है। वहीं अब उनको काम नहीं मिल पा रहा है। जलनिकासी के प्रबंध में मनरेगा मजदूरों का काम लिया जाए। ताकि उनको काम मिल सके व अपनी आजीविका चला सके।इस दौरान गांव गदली की सरपंच सुनीता, ढाणी ठोबा के सरपंच मनोज, दौलतपुर के सरपंच सुरेश वर्मा, हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल समेत व कई गांवों के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें