फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेताजी की जयंती होने के चलते बबली की रैली में सीएम का विरोध नहीं करेंगे सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। 23 जनवरी को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित प्रगति रैली को लेकर जिले के सरपंच बैकफुट पर आ गए हैं। सरपंचों ने पहले ऐलान किया था कि वह इस रैली में मुख्यमंत्री के आने का विरोध करेंगे, लेकिन अब उन्होंने निर्णय बदल लिया है। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्षों का कहना है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर यह रैली हो रही है, इसलिए नेताजी के सम्मान में विरोध नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले रविवार को टोहाना में पूरे प्रदेश के सरपंच गांव समैन के सरपंच रणबीर सिंह की अध्यक्षता में सरपंच महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस बैठक में निर्णय लिया गया था कि 23 जनवरी 2023 को गांव बिढ़ाईखेड़ा में पंचायत मंत्री द्वारा की जा रही रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सरपंच ई-टेंडरिंग को लेकर विरोध करेंगे। लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर यह रैली होने के चलते सरपंचों ने अपने कार्यक्रम को टाल दिया है। अब वह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों के आगे ही धरना देकर ई-टेंडरिंग का विरोध करेंगे।
कोट
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पंचायत मंत्री ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है। पहले इस रैली का विरोध करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन नेताजी के सम्मान में इस रैली में कोई भी सरपंच विरोध करने नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन

- मोहन गढ़वाल, प्रधान, सरपंच एसोसिएशन फतेहाबाद
कोट
सोमवार को हम खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के आगे ही धरना देकर ई-टेंडरिंग का विरोध करेंगे। भूना क्षेत्र के गांवों के सरपंच गांव बिढ़ाईखेड़ा में किसी भी प्रकार के विरोध के लिए नहीं जाने वाले हैं।
- मांगेराम, प्रधान, सरपंच एसोसिएशन, भूना
कोट
हमारी लड़ाई ई-टेंडरिंग को लेकर है। इसके लिए पहले जो निर्णय लिया गया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होने के चलते उसे टाल दिया गया है। भट्टू कलां के सभी सरपंच बीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर ई-टेंडरिंग के खिलाफ धरना देकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

- चंद्रमोहन पोटलिया, प्रधान, सरपंच एसोसिएशन भट्टूकलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें