फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट मामले में कार्रवाई के लिए एसपी से मिले सरपंच

Mon, 24 Mar 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
एसपी से मिलने से पूर्व बीडीपीओ कार्यालय में बैठक करते सरपंच व प्रतिनि​धि।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना के सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट मामले में सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए सोमवार को एसपी आस्था मोदी से मिले। दरअसल, सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर जस्सी के साथ पिछले सप्ताह शहर की हुड्डा चौकी के पुलिसकर्मियों की ओर से गाड़ी के चालान के लिए मारपीट की गई थी।
विज्ञापन


सरपंच एसोसिएशन फतेहाबाद से खंड प्रधान सीताराम पूनियां ने बताया कि बीते वीरवार को भिरड़ाना गांव से सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर जस्सी अपनी गाड़ी लेकर फतेहाबाद आ रहे थे। इस दौरान भूना-फतेहाबाद सड़क पर हुड्डा चौकी के पुलिसकर्मियों ने चालान काटने को लेकर भिरड़ाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि को रोका। इसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई।

आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर जस्सी, पंच राजेंद्र और मनरेगा मेट लवप्रीत को पुलिस गाड़ी सहित चौकी में ले आई और बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद शुक्रवार को सरपंच एसोसिएशन और भिरड़ाना के ग्रामीणों ने अगले दिन शुक्रवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया था। हंगामे को देखते हुए एसपी आस्था मोदी ने दो हवलदार और एक गृहरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को खजूरी जाटी के सरपंच सीताराम पूनिया के नेतृत्व में भिरड़ाना से सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर जस्सी, मताना से सरपंच एडवोकेट दलबीर वर्मा, रजाबाद के सरपंच गुरबेज रंधावा, बरसीन से सरपंच विकास कंबोज, बीघड़ से सरपंच हरिकृष्ण कटारिया, ढाणी टाहली से नीटू, दरियापुर से सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कंबोज, शहीदांवाली से सरपंच महाराणा प्रताप सहित कई गांवों के सरपंच व प्रतिनिधि ने मिलकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर एसपी आस्था मोदी ने कहा की जांच चल रही है। किसी भी दोषी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें