फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीआरएस से सरल पोर्टल नहीं किया अलग, लग रही दोगुनी फीस, फिर भी त्रुटियां नहीं हो रही ठीक

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय की जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा में पोर्टल पर फाइलें देखते हुए कर्मच
विज्ञापन
फतेहाबाद। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर फर्जीवाड़ा रोकने और नागरिकों को फायदा देने के लिए सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल में किए गए फेरबदल ने व्यवस्था बिगाड़ कर रख दी है। हालात ये हैं कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ी करीब एक हजार फाइलें अटकी पड़ी हैं। सीआरएस पोर्टल को 20 जून को बंद करके 23 जून से नए अपडेट के साथ शुरू किया गया। हालांकि हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल से अलग नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सिटीजन फीस जमा करवाकर सरल पोर्टल से आवेदन कर रहा है तो सीआरएस पोर्टल अलग से फीस मांग रहा है, लेकिन दोगुनी फीस देने के बाद भी काम नहीं हो रहे हैं। लोग कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसका जवाब पंजीकरण केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों के पास भी नहीं है। कई को तो सिस्टम समझ नहीं आ रहा है। जिले में नगर परिषद, नगर पालिका, सीएचसी, पीएचसी में 32 पंजीकरण सेंटर है। प्रत्येक सेंटर पर त्रुटि ठीक करवाने को लेकर इंद्राज में देरी को लेकर 25 से 30 फाइलें अटकी पड़ी हैं। अगर पोर्टल सही ढंग से अपडेट होता है तो सिटीजन को फायदा होगा। कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकता है। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जैसी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। इसके अलावा सिटीजन एडिट भी कर सकता है। संवाद

हिंदी से इंग्लिश भाषा में नहीं बने रहे प्रमाणपत्र
पोर्टल अपडेट होने के बाद सिर्फ हिंदी भाषा में ही प्रमाणपत्र बन पा रहे हैं। जब पोर्टल पर विकल्प चुना जाता है तो इंग्लिश में ऑप्शन ही नहीं है। इस वजह से सिर्फ हिंदी भाषा में ही प्रमाण पत्र बन पा रहे है।
विज्ञापन


बार-बार मांगा जा रहा है ओटीपी
पोर्टल में अपडेट के बाद प्रत्येक गतिविधि पर संबंधित मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। ऐसे में दो-दो प्रमाण पत्र जारी होने जैसा फर्जीवाड़ा रूकेगा। हालांकि इस प्रक्रिया में समय ज्यादा लग रहा है। पहले ऑनलाइन प्रक्रिया में 5 मिनट में लगते थे जो अब 20 मिनट लग रहे हैं।

विलंब इंद्राज फाइल की नहीं कट रही रसीद
जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने समय सीमा निर्धारित कर रखी है। अगर इसके बाद नाम दर्ज करवाया जाता है तो इसको लेकर फीस तय कर रखी है। हालांकि सीआरएस पोर्टल में अपडेट के बाद जन्म-मृत्यु की लेट इंद्राज फाइल की रसीद नहीं कट रही है। इस वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही हैस जो फीस जमा होनी है उसको लेकर खाता नंबर ही दर्ज नहीं किया गया है।

क्यूआर कोड से अब नहीं डाउनलोड होगा प्रमाण पत्र
प्रमाणपत्र पर क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे पहले स्कैन करके डाउनलोड किया जा सकता थ, लेकिन अब इस पर रोक लग गई है। क्यूआर कोड से प्रमाणपत्र की जानकारी देखी जा सकती है, लेकिन इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। इसके लिए अब फीस देनी होगी और इसके बाद ही डाउनलोड हो सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे फर्जीवाड़ा रूकेगा।

कोट
पोर्टल में बदलाव के बाद त्रुटि की फाइलें रुकी हुई हैं। सरल पोर्टल पर सिटीजन की फीस जमा है, लेकिन सीआरएस पोर्टल दोबारा फीस मांग रहा है। इसके अलावा लेट इंद्राज की फाइलों में भी दिक्कत आ रही है। पोर्टल में अभी कई कमियां है जिन्हें दूर किया जाना जरूरी है।



- अजीत सिंह, सहायक, जन्म-मृत्यु पंजीकरण शाखा नगर परिषद

कोट



जन्म प्रमाण पत्र की फाइल में त्रुटि ठीक करवाने के लिए फाइल दी थी, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुई है। बार-बार ये ही कहा जा रहा है कि पोर्टल नहीं चल रहा है।

नसीब सिंह, निवासी गिलाखेड़ा


कोट

सीआरएस पोर्टल में दिक्कत आ रही है, त्रुटियां ठीक नहीं हो पा रही हैं। इसको लेकर मुख्यालय के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। केंद्र सरकार का ये पोर्टल है और मुख्यालय स्तर पर इसे ठीक करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन




- डॉ. गिरीश, जिला रजिस्टरार, जन्म-मृत्यु पंजीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें