फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सफाई कर्मचारी मांगों पर अड़े, इधर 128 कर्मियों को तीन दिन का नोटिस

Thu, 10 Sep 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में बाल भवन के सामने कचरा उठने के बाद हालात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार 36वें दिन भी जारी रही। फतेहाबाद नगर परिषद प्रशासन ने 103 पालिका रोल और 25 स्थायी कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने फतेहाबाद में दो और रतिया में नौ कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। इसके अलावा एक कर्मचारी को निलंबित भी किया गया है। प्रशासन ने बुधवार को कुछ कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के नोटिस तैयार किए थे हालांकि शाम को इन्हें रोक लिया गया था।
विज्ञापन

इस बीच नगर परिषद प्रशासन ने शहर की सफाई का ठेका पानीपत की निजी एजेंसी को दे दिया है। छह माह के लिए 1.34 करोड़ रुपये में ठेका दिया गया है। सफाई का ठेका देने की प्रक्रिया पहले से चल रही थी। एजेंसी को सात दिन में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी। एजेंसी सफाई व्यवस्था के लिए 140 कर्मचारी रखेगी।
इससे शहर में सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है। जिले के फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल शहरों में सफाई कर्मचारी 36 दिन से हड़ताल पर हैं। इस कारण शहरों में नियमित सफाई प्रभावित है। कई स्थानों पर कचरा जमा है। कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की ओर से नोटिस और कार्रवाई का सिलसिला जारी है। वहीं सफाई व्यवस्था संभालने के लिए निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है। नगर परिषद के क्लर्क और ग्रुप डी के कर्मचारियों की डयूटी डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियों के साथ लगाई गई है। कर्मचारी उठान को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे है। हालात ये है कि नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी, गृहकर, बिल्डिंग ब्रांच शाखा में काम प्रभावित हो रहा है।

फतेहाबाद में बाल भवन के सामने कचरा उठने के बाद हालात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें