फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहीदों को नमन...नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

Mon, 23 Mar 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नशे के ​खिलाफ यात्रा में उमड़ी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहीदी दिवस पर सोमवार को महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रथम वर्षगांठ पर नशे के खिलाफ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक निकाली गई। इससे पहले आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
तरुण ने कहा कि हमें शहीदों और महापुरुषों के जन्म व बलिदान दिवस को त्योहार के रूप में मनाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बलिदान के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत ही हम आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

नशा आज समाज के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। जनसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान भवानी सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य नशामुक्त फतेहाबाद, नशामुक्त हरियाणा और नशामुक्त भारत बनाना है।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से नशे के आदी लोगों का नि:शुल्क इलाज भी करवाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की। इस दौरान डेरा बाबा भूमण शाह के प्रमुख बाबा ब्रह्म दास, राजेश्वरी देवी, भगत राजेंद्र, महंत नटवर लाल, विज्ञान प्रेमानंद और माता सत्यम देवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें