फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष बने सचिन

Tue, 23 Dec 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन फतेहाबाद इकाई के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव परिणामों के अनुसार सर्वसम्मति से सचिन को अध्यक्ष, गगन टूटेजा एवं आयुष सक्सेना को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मनोज शर्मा को महासचिव, विवेक चौहान को सचिव तथा अमन को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप छाबड़ा को तथा सह-कोषाध्यक्ष पद पर विवेक गुलाटी को निर्वाचित किया गया।
यूनियन के सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनका नेतृत्व ईमानदारी, दूरदृष्टि एवं उत्कृष्ट सेवा भावना से प्रेरित होगा तथा वे मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के हितों की रक्षा एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर नवदीप, वैभव, विपिन, मंगेश और प्रीतम को यूनिट की ओर से एक्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया सिरसा यूनिट से आए प्रधान अमित टुटेजा की मौजूदगी में संपन्न हुई। सिरसा यूनिट से आए पारुल फुटेला, विशाल गोयल एंड नरेश ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर फतेहाबाद यूनिट से महेंद्र, आकाश, कपिल, संदीप, जितेंद्र, सुमित, अनमोल सिंह, गगन वर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें