फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कबड्डी मैदान में आरवी ने गाड़े सफलता के झंडे

Sun, 18 Jan 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​खिलाड़ी आरवी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथन कलां की 12 वर्षीय खिलाड़ी आरवी ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना में आयोजित सांसद खेल महोत्सव की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग में खेलते हुए आरवी ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और दर्शकों व प्रतिस्पर्धियों को प्रभावित किया। आरवी की प्रतिभा केवल ब्लॉक स्तर तक सीमित नहीं है। वह पहले भी स्कूली खेलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर चुकी हैं और खेल में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे कोच प्रदीप ताखर का मार्गदर्शन और आरवी की मेहनत हैं। आरवी रोजाना सुबह और शाम गांव में कोच की देखरेख में घंटों अभ्यास करती हैं। आरवी की उपलब्धि ने न केवल उनके गांव और स्कूल का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी आरवी की इस सफलता ने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और लगातार प्रयास से कोई भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

खिलाड़ी आरवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें