फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन टांग दौड़ में रूमन और सुदेश प्रथम

विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम बीएड कॉलेज में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए स्त्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का संचालन खेल इंचार्ज डीपी पुनीत कुमार ने किया।
इस दौरान आयोजित तीन टांग दौड़ में रूमन-सुदेश ने प्रथम, पूजा व कुमकुम ने द्वितीय, अनिशा व दीपिका ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ गर्ल्स में सुदेश प्रथम, रूमन द्वितीय व निधि तृतीय रही। शॉटपुट गर्ल्स में सुदेश, तमन्ना व रूमन तथा बॉयज में जतिन, सक्षम और धीरज ने बाजी मारी। स्पून रेस गर्ल्स में दीक्षा प्रथम, पूजा द्वितीय व नेहा तृतीय रही।
विज्ञापन

100 व 200 मीटर रेस बॉयज में लवकुश, कन्हैया लाल व धीरज प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 100 मीटर रेस गर्ल्स में कुसुम प्रथम, सुदेश द्वितीय व निधि तृतीय रही। लंबी कूद गर्ल्स में कुसुम ने पहला, माया ने दूसरा तथा सुदेश व अनिशा ने तीसरा स्थान पाया वहीं लड़कों में जसविंद्र प्रथम, लवकुश व धीरज द्वितीय तथा कन्हैया लाल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पूर्व प्राचार्या ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और उनको खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिताओं के समापन पर कॉलेज प्रशासन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की। विजेता विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें