फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्पेंसरी के बाहर मरीजों का हंगामा, नहीं सुधर रही व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी में दवाई लेने के लिए मरीज को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई दिनों से डिस्पेंसरी में व्यवस्था बिगड़ी हुई है, लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। शुक्रवार दोपहर को डिस्पेंसरी के बाहर एक घंटे से लाइन में लगने के बाद दवाई न मिलने पर मरीजों ने हंगामा कर दिया। मरीजों की डिस्पेंसरी में मौजूद कर्मचारियों के साथ बहसबाजी भी हुई।
विज्ञापन

लाइन में लगे मरीजों ने कहा कि एक से डेढ़ घंट से लाइन में लगे है, लेकिन कर्मचारी धीमी गति से काम कर रहे है। मरीजों को दवाई देने की जगह आपस में बातें करने में मस्त रहते है। करीब पांच मिनट तक लाइन में लगे मरीज और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई।
पंखे बंद, मरीज हुए परेशान :
डिस्पेंसरी के बाहर लगे पंखे भी है। यहां पर एक ही पंखा लगा है जो कि बंद है। भयंकर गर्मी के बावजूद डिस्पेंसरी के बाहर पंखे नहीं चल रहे है। अस्पताल प्रशासन भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। दवाई लेने वालों में बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्पेंसरी में व्यवस्था सुधारी जा रही है। अगर फिर भी दिक्कत आ रही है तो उसमें सुधार किया जाएगा।
- डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें